Điểm đậu của UP Board Lớp 10 2023 là bao nhiêu?

UP Board Result 2023 LIVE UPDATES. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद [UPMSP] 27 अप्रैल, 2023 से पहले आधिकारिक वेबसाइटों results. upmsp. edu. in और upresults. nic. in पर कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं का रिजल्ट [UP Board 10th, 12th Result 2023] जारी कर सकता है. यूपी बोर्ड [UP Board] के रिजल्ट [UP Board Result] की तारीख और समय जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है. उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 31 मार्च को पूरा हो गया था और वर्तमान में अंकों का सारणीकरण चल रहा है. बोर्ड औपचारिक रूप से रिजल्टों की घोषणा करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होने के बाद रिजल्ट [UP Board Result 2023] के लिंक ऑफिशियल वेबसाइट्स पर एक्टिवेट हो जाएंगे. यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से 4 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं. इस साल हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की अंतिम परीक्षा के लिए 56 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था

UPMSP UP Board Result 2023 Live. यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट upresults. nic. in व upmsp. edu. in पर जारी होगा। यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में सीतापुर की प्रियांशी और 12वीं महोबा के शुभ चपरा ने टॉप किया।

UPMSP UP Board Result 2023

लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Published By. Pankaj Vijay

Fri, 28 Apr 2023 11. 33 AM

UPMSP UP Board Result 2023 Live Updates . यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया गया। यूपी बोर्ड रिजल्ट upresults. nic. in व upmsp. edu. in के अलावा लाइव हिंदुस्तान वेबसाइट पर भी चेक किया जा सकता है। विद्यार्थी नीचे दिए गए बॉक्स में अपना रोल नंबर व रोल कोड डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 89. 78 फीसदी और 12वीं का रिजल्ट 75. 52 फीसदी रहा।

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 Direct Link - यहां रोल नंबर डालकर चेक करें अपना रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 Direct Link - यहां रोल नंबर डालकर चेक करें अपना रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट के लिए - नीचे दिए बॉक्स में डाले अपना रोल नंबर। 12वीं के लिए ऊपर वाले लिंक पर क्लिक करें

यूपी बोर्ड 10वीं में सीतापुर के सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद की छात्रा प्रियांशी सोनी ने 600 में से 590 [98. 33 प्रतिशत] अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया है। वहीं, यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में महोबा के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चरखारी के शुभ चपरा ने 500 में से 489 [97. 80 फीसदी] अंक प्राप्त कर मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 10वीं में पंजीकृत 31,16,454 परीक्षार्थियों में से 25,70,987 [89. 78 फीसदी] सफल हुए। इंटरमीडिएट में 27,68,180 विद्यार्थियों में से 19,41,717 [75. 52 फीसदी] पास हैं। 

UP Board 10th Result 2023 Live. यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट विस्तृत कवरेज

UP Board 12th Result 2023 Live. यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट विस्तृत कवरेज

UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2023 date Live Updates . यहां पढ़ें यूपी बोर्ड रिजल्ट का लाइव अपडेट

Fri, 28 Apr 2023 11. 33 AM

UP Board Result 2023 Live. बहुविकल्पीय प्रश्नों ने छात्रों का अंक प्रतिशत बढ़ाया

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद [यूपी बोर्ड] हाईस्कूल परीक्षा में छात्रों का अंक प्रतिशत बढ़ाने में बहुविकल्पीय प्रश्नों की भूमिका अहम रही। पहली बार बोर्ड परीक्षा में 20 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्नों ने गणित और विज्ञान जैसे कठिन विषयों में अंक बटोरने में मदद की। वहीं, ओएमआर [ऑप्टिकल मार्क रिकॉग्निशन] शीट की भी अहम भूमिका रही। दसवीं पास करने वाले विद्यार्थियों ने बताया कि परीक्षा में ओएमआर की सुविधा से उनको लाभ मिला और उनका अंक प्रतिशत सुधर गया। इससे उनकी ओवर ऑल प्रतिशत दर में भी वृद्धि हुई है। छात्रों ने कहा कि अभी तक प्रैक्टिकल के अंक ही प्रतिशत बढ़ाने में मदद करते थे, लेकिन इस बार 70 अंक की लिखित परीक्षा में 20 अंकों के सिर्फ बहुविकल्पीय प्रश्न ही पूछे गए थे जिन्हें हल करना काफी सरल था और समय भी ज्यादा बर्बाद नहीं हुआ। शीट पर टिक मार्क से इन प्रश्नों का उत्तर दिया गया था। शीट पर प्रश्नों के उत्तर कैसे भरने थे, इसका प्रशिक्षण स्कूली स्तर पर उन्हें प्रीबोर्ड में भी कराया गया था।

Thu, 27 Apr 2023 06. 10 PM

UPMSP UP Board 10th Result 2023 . दस साल के अयान ने यूपी बोर्ड 10वीं में 77 नंबर हासिल किए

ग्रेटर नोएडा स्थित जेपी ग्रीन्स निवासी छात्र अयान गोयल ने इतिहास रच दिया है। मात्र दस वर्ष की उम्र में उसने 77 प्रतिशत अंक लेकर दसवीं की परीक्षा पास की है। बुलंदशहर के जहांगीराबाद स्थित शिवकुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की विशेष अनुमति के बाद उन्हें दसवीं में दाखिला मिला था। खास यह भी है कि अयान ने आठवीं तक की पढ़ाई घर पर की है। अयान के पिता मनोज गुप्ता पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। उन्होंने बताया कि अयान को उन्होंने सिर्फ पहली कक्षा तक ही स्कूल भेजा था, लेकिन स्कूल के वातावरण से वह खुश नहीं थे। इसके बाद उन्होंने बेटों को घर पर ही रहकर पढ़ाई कराने का निर्णय लिया। उन्होंने शिक्षकों, यू-ट्यूब और विभिन्न एप्लीकेशन के माध्यम से बेटों को आठवीं तक की शिक्षा घर पर ही दी, लेकिन दसवीं के लिए उन्हें प्रमाण पत्र की जरूरत थी।
उन्होंने शहर के अलग-अलग स्कूलों में बेटे के दाखिले के प्रयास किए, लेकिन उम्र कम होने के कारण सभी ने मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने बुलंदशहर के स्कूल में संपर्क किया। यहां प्रधानाचार्य सीपी अग्रवाल ने छात्र का आईक्यू लेवल टेस्ट किया और अपनी विशेष अनुमति देकर उसका नौंवी में दाखिला ले लिया।

Thu, 27 Apr 2023 12. 27 PM

UPMSP UP Board Result 2023 Live. अखबार बांटने वाले की बेटी को चार विषय में डिस्टिंक्शन

समाचार पत्र बांटने वाले अनिल कुमार केसरवानी की बेटी मुस्कान केसरवानी ने 84 प्रतिशत अंकों के 12वीं की परीक्षा पास की है। आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा मुस्कान को चार विषयों में डिस्टिंक्शन मिला है। अर्थशास्त्रत्त् व सामान्य हिन्दी में 96-96 जबकि एकाउंटेंसी-अंग्रेजी में 81-81 नंबर मिले हैं। एक अन्य समाचार पत्र विक्रेता सिद्धार्थ विक्रम की बेटी समृद्धि विक्रम ने हाईस्कूल में 89. 83 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। सेंट एंथोनी गर्ल्स कॉलेज की छात्रा समृद्धि को हिन्दी-अंग्रेजी में 93-93, गणित में 97, सामाजिक विज्ञान में 92, विज्ञान में 90 अंक मिले हैं।

Thu, 27 Apr 2023 09. 41 AM

UP Board Result 2023. डॉक्टर, इंजीनियर बनकर लखनऊ में सेवा देंगे मेधावी

यूपी बोर्ड के जारी परीक्षा परिणाम में सामान्य परिवार के मेधावी बच्चों ने अच्छे अंक लाकर लखनऊ का नाम रोशन किया है। इन मेधावियों ने नामचीन नहीं बल्कि छोटे स्कूलों में पढ़ाई कर यह मुकाम पाया है। इन बच्चों में से किसी के पिता सुरक्षा कर्मी हैं तो कुछ के निजी कपंनियों में सामान्य कर्मचारी हैं। मेधावियों ने कहा कि वो लखनऊ में सेवाएं देंगे। कृष्णानगर के भोलाखेड़ा सर्वांगीण विकास इंटर कालेज के छात्र उत्कर्ष शर्मा ने हाईस्कूल में 93. 33 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल में टॉप किया है। उत्कर्ष ने बताया कि इंटर में बायो की पढ़ाई कर नीट के जरिये डॉक्टर बनकर गरीबों का इलाज करेगा। पिता रामबरन एक टेलीकॉम कंपनी में कर्मचारी हैं। उत्कर्ष ने घर स्कूल के साथ घर पर आठ घण्टे पढ़ाई की है। 

Thu, 27 Apr 2023 08. 03 AM

UPMSP UP Board 10th Result 2023. यूपी बोर्ड 10वीं में निजी स्कूलों के दो लाख छात्रों ने छोड़ी थी 10वीं की परीक्षा

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा छोड़ने वाले सर्वाधिक छात्र-छात्राएं वित्तविहीन या निजी स्कूलों के थे। यह ट्रेंड राजकीय या सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में देखने को नहीं मिलता। बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 2023 की हाईस्कूल परीक्षा के लिए प्रदेशभर के 20737 वित्तविहीन स्कूलों के 20,31,752 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 18,15,386 परीक्षा में शामिल हुए और 2,16,366 [10. 64 प्रतिशत] विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

Wed, 26 Apr 2023 08. 29 PM

UPMSP UP Board Result 2023 Live . पांच दिन बंदी, सोमवार से खुलेगी ग्रीवांस सेल

यूपी बोर्ड बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद 26 से 28 अप्रैल तक बोर्ड मुख्यालय और प्रयागराज, मेरठ, वाराणसी, बरेली और गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय बंद रहेंगे। सचिव ने विद्यार्थी और अभिभावकों को सलाह दी है कि अवकाश दिवसों में बोर्ड कार्यालय में संपर्क न करें। उन्होंने बताया कि अब ग्रीवांस सेल छात्रों की समस्याओं का निराकरण करेगा।

Wed, 26 Apr 2023 08. 25 PM

UPMSP UP Board 10th Result 2023 Live . यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में बहुविकल्पीय प्रश्न से 1. 24 फीसदी ज्यादा पास

यूपी बोर्ड हाईस्कूल में हर विषय में 20-20 अंकों के बहुविकल्पीय सवालों ने छात्रों का प्रतिशत बढ़ा दिया है। यही वजह है कि इस बार पिछले सालों के मुकाबले 1. 24 फीसदी छात्र ज्यादा पास हुए। परीक्षा वर्ष 2023 में 52149 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 48237 छात्र-छात्राएं पास हुईं। 3912 छात्र परीक्षा में फेल हो गए। 92. 5 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।

Wed, 26 Apr 2023 08. 24 PM

UPMSP UP Board 10th Result 2023 Live . अंग्रेजी और हिन्दी पर भारी विज्ञान और गणित के नंबर

यूपी बोर्ड 10वीं परिणाम में छात्र-छात्राओं को अच्छे नम्बर मिलने की चेहरे पर खुशी छलक रही है। भाषा विषय के साथ ही गणित, विज्ञान, और समाजिक विज्ञान में भी परीक्षार्थियों को बेहतर नम्बर मिले हैं। हालांकि कुछ ही अंक की वजह से कई छात्र शहर की मेरिट सूची में आने चूक गए हैं। भले ही छात्र मेरिट सूची में न आए पाएं हो लेकिन गणित और विज्ञान में बहुत अच्छे अंक मिलने से छात्रों के साथ ही स्कूल प्रबंधन और अभिभावक बेहद खुश हैं। हालांकि शिक्षकों को सामाजिक विज्ञान में और अधिक अच्छे अंक मिलने की उम्मीद थी।

Wed, 26 Apr 2023 08. 23 PM

UPMSP UP Board Result 2023 Live . रिकॉर्ड 67 दिन में आया यूपी बोर्ड रिजल्ट

यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 का परिणाम रिकॉर्ड 67 दिन में घोषित हुआ है। बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू हुई और मात्र 67 दिन में परिणाम घोषित कर दिया गया। 1921 में बोर्ड के गठन के बाद पहली बार 1923 में 10वीं-12वीं की परीक्षाएं कराई गई थी। तब से अब तक इतने कम समय में कभी बोर्ड का परीक्षाफल घोषित नहीं हुआ था। इससे पहले 2019 में 27 अप्रैल को परीक्षाफल की घोषणा हुई थी। तब सात फरवरी से परीक्षाएं शुरू हुई थी और 89 दिन में परीक्षाफल घोषित किया गया था।

Wed, 26 Apr 2023 08. 22 PM

UPMSP UP Board Result 2023 Live . यूपी बोर्ड 12वीं में राजकीय और 10वीं में चमके निजी स्कूलों के छात्र

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम में राजकीय स्कूलों के सर्वाधिक विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है तो वहीं हाईस्कूल में निजी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने चमक बिखेरी है। हाईस्कूल की परीक्षा के लिए प्रदेश के 20737 वित्तविहीन या निजी स्कूलों के कुल 20,31,752 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। 18,15,386 परीक्षा में शामिल हुए और 16,59,659 को सफलता मिली है। वहीं 2355 राजकीय हाईस्कूलों के 87. 65 प्रतिशत और एडेड कॉलेजों के 87 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं। 845 राजकीय स्कूलों के 76699 को व निजी स्कूलों के 74. 66 प्रतिशत को सफलता मिली।

Wed, 26 Apr 2023 08. 07 AM

UPMSP UP Board 12th Result 2023 LIVE . यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में 7. 66 फीसदी ग्रेस मार्क्स से हुए पास

इस वर्ष इंटर में 148760 या 7. 66 प्रतिशत छात्र ऐसे हैं जिन्हें ग्रेस मार्क्स देकर पास किया गया है। पिछले साल 6. 35 प्रतिशत परीक्षार्थी ग्रेस मार्क्स से पास हुए थे जबकि 2020 में 2. 51 प्रतिशत परीक्षार्थी ग्रेस मार्क मिलने के बाद पास हो सके थे।

Wed, 26 Apr 2023 08. 07 AM

UPMSP UP Board 12th Result 2023 LIVE . यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में 4. 50 प्रतिशत को मिली तृतीय श्रेणी

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 में 87424 [4. 50 प्रतिशत] परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में सफल हुए हैं। 2022 में 4. 15 फीसदी तृतीय श्रेणी के साथ पास हुए थे। 2020 में 6. 55 प्रतिशत तृतीय श्रेणी में पास हुए थे।

Wed, 26 Apr 2023 08. 05 AM

UPMSP UP Board Result 2023 LIVE . यूपी बोर्ड रिजल्ट में 43. 42 फीसदी छात्रों को सेकेंड डिवीजन

यूपी बोर्ड इंटर में 843103 [43. 42 प्रतिशत] परीक्षार्थियों को द्वितीय श्रेणी में सफलता मिली है। 2022 में 42. 49 प्रतिशत छात्रों को सेकेंड डिविजन मिला था। 2020 की परीक्षा में 53. 62 प्रतिशत परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी के साथ पास हुए थे।

Wed, 26 Apr 2023 08. 05 AM

UPMSP UP Board Result 2023 LIVE . फर्स्ट डिविजन से पास विद्यार्थियों की संख्या घटी

प्रथम श्रेणी में पास होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या में इस बार कमी आई है। इस साल 702295 [36. 17 फीसदी] परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं। पिछले साल 41. 49 प्रतिशत विद्यार्थियों को प्रथम श्रेणी में सफलता मिली थी।

Wed, 26 Apr 2023 08. 04 AM

UPMSP UP Board Result 2023 LIVE . यूपी बोर्ड रिजल्ट में ससम्मान पास होने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में ससम्मान पास होने वालों की संख्या में इस साल इजाफा हुआ है। 2023 की इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकृत 27,68180 परीक्षार्थियों में से 25,71,002 परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 19,41,717 परीक्षार्थियों को सफलता मिली है। सफल परीक्षार्थियों में से 1,60,135 यानी 8. 25 प्रतिशत ससम्मान पास हुए हैं। पिछले साल 5. 52 प्रतिशत जबकि 2020 में 3. 41 प्रतिशत विद्यार्थी ससम्मान पास हुए थे।

Wed, 26 Apr 2023 08. 03 AM

UPMSP UP Board Result 2023 LIVE . 12 जिले ऐसे, जहां के छात्रों को यूपी बोर्ड रिजल्ट की मेरिट में जगह नहीं मिली

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट में 12 जिले ऐसे हैं, जहां के छात्रों को मेरिट में जगह नहीं मिली है। जिन जिलों को मेरिट में स्थान नहीं मिल सका है उनमें गोरखपुर, सोनभद्र, संत कबीरनगर, संभल, सहारनपुर, रामपुर, मुजफ्फरनगर, मऊ, गौतमबुद्धनगर, बलरामपुर, बलिया व बागपत शामिल है। इंटर की टॉप-10 सूची में कुल 253 परीक्षार्थी हैं जिनमें से 135 छात्राएं और 118 छात्र हैं। वहीं हाईस्कूल की टॉप-10 सूची में कुल 179 परीक्षार्थियों का नाम है जिनमें 95 बालिकाएं और 84 बालक हैं। इंटरमीडिएट के टॉप-5 मेधावियों में कुल 30 विद्यार्थी शामिल हैं जबकि छह से लेकर दसवें नंबर तक कुल 223 परीक्षार्थियों के नाम है। इसी तरह हाईस्कूल के टॉप-5 में 18 परीक्षार्थी हैं जबकि छह से दस तक की रैंक में 161 विद्यार्थियों के नाम हैं।

Wed, 26 Apr 2023 08. 02 AM

UPMSP UP Board Result 2023 LIVE . प्रदेश की मेरिट में 63 जिलों के मेधावियों को मिला स्थान

यूपी बोर्ड की ओर से मंगलवार को जारी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की मेरिट सूची में जिन 432 छात्र-छात्राओं को स्थान मिला है, वो 63 जिलों के रहने वाले हैं। यह पहला मौका है जब मेरिट में इतनी ज्यादा संख्या में विद्यार्थियों को जगह मिली है। पिछले साल यानी 2022 की मेरिट सूची में हाईस्कूल में 27 [19 छात्राएं और आठ छात्र] तो इंटर में 28 [15 छात्राएं और 13 छात्र] मेधावियों के नाम शामिल थे।

Wed, 26 Apr 2023 08. 01 AM

UPMSP UP Board Result 2023 LIVE . किसी परीक्षार्थी का परिणाम अपूर्ण नहीं

यूपी बोर्ड परिणाम की खासियत यह भी रही कि किसी परीक्षार्थी का परिणाम अपूर्ण नहीं रहा। पूर्व के वर्षों में अपूर्ण परिणाम रहने के कारण परीक्षार्थी महीनों जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से लेकर बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों तक चक्कर लगाते रहते थे। सचिव दिब्यकांत ने बताया कि इस बार किसी का परिणाम अपूर्ण नहीं है।

Wed, 26 Apr 2023 08. 01 AM

UPMSP UP Board Result 2023 LIVE . मई के दूसरे सप्ताह तक यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं मार्कशीट मिलने की संभावना

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को मई के दूसरे सप्ताह तक अंकपत्र सह प्रमाणपत्र मिलने की संभावना है। परिणाम घोषित होने के साथ ही तीन दिन की छुट्टी हो गई है। उसके बाद शनिवार और रविवार को भी अवकाश रहेगा। अगले सप्ताह सोमवार से बोर्ड का कामकाम सामान्य होगा। अंकपत्र सह प्रमाणपत्र छपने में दस दिन का समय लग जाता है। उसके बाद फर्मों से संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों और वहां से जिलों को भेजे जाएंगे। इस सबमें कम से कम दो सप्ताह का समय लग जाएगा।

Wed, 26 Apr 2023 08. 00 AM

UPMSP UP Board 10th Result 2023 Live. तीन या अधिक विषय में फेल हैं और बोर्ड ने इन्हें क्रेडिट सिस्टम के लिए अर्ह

यूपी बोर्ड 10वीं में 330 दो विषय में फेल हैं और कम से कम एक विषय में पास होने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होना होगा। 2,63,966 [10. 40 फीसदी] छात्र-छात्राएं तीन या अधिक विषय में फेल हैं और बोर्ड ने इन्हें क्रेडिट सिस्टम के लिए अर्ह माना है। यानि ऐसे छात्र चाहें तो जिस विषय में पास हैं उनके अलावा अन्य विषयों में अगले तीन वर्षों तक परीक्षा दे सकते हैं। इस दौरान वे यदि कुल पांच विषयों में पास हो जाते हैं तो उन्हें हाईस्कूल पास की मार्कशीट दे दी जाएगी। पिछले साल की तुलना में इस साल एक विषय में फेल होने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है। 2022 में 2,79,102 [12. 56 प्रतिशत] परीक्षार्थी एक विषय जबकि 762 परीक्षार्थी दो विषय में फेल थे। 2020 में 3,27,663 [14. 19 प्रतिशत] छात्र एक विषय में जबकि 711 दो विषय में फेल थे।

Wed, 26 Apr 2023 07. 57 AM

UP Board 10th Result 2023 Live. यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 3. 37 लाख परीक्षार्थी एक विषय में फेल

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा के लिए पंजीकृत 31,16,454 परीक्षार्थियों में से 28,63,621 परीक्षा में शामिल हुए और 25,70,987 [89. 78 प्रतिशत] पास हैं। इनमें से 3,37,111 [13. 29 प्रतिशत] परीक्षार्थी एक विषय में फेल हो गए हैं। यूपी बोर्ड के नियम के अनुसार हाईस्कूल के छह में से पांच विषय में पास होने पर छात्र को पास मान लिया जाता है। ऐसे में एक विषय में फेल छात्र चाहें तो अपनी मार्कशीट सुधारने के लिए अंक सुधार या इम्प्रूवमेंट परीक्षा दे सकते हैं।

Wed, 26 Apr 2023 07. 48 AM

UPMSP UP Board Result 2023 Live. 19 मई तक करें यूपी बोर्ड स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र-छात्राएं स्क्रूटनी के लिए 19 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि लिखित एवं प्रयोगात्मक खंड के लिए 500 रुपये प्रति प्रश्नपत्र की दर से निर्धारित है। स्क्रूटनी से संबंधित आवश्यक निर्देश बोर्ड की वेबसाइट upmsp. edu. in पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदित विषयों के लिए निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा करेंगे।

Tue, 25 Apr 2023 08. 41 PM

UPMSP UP Board Result 2023 Live. यूपी बोर्ड रिजल्ट 10वीं व 12वीं के टॉप टेन में काशी के पांच होनहार

यूपी बोर्ड परीक्षा-2023 में इस वर्ष छात्र-छात्राओं ने सफलता के नए कीर्तिमान गढ़े। रिजल्ट पिछली बार से बेहतर हुआ तो टॉपर सूची में भी बनारस के मेधावियों ने मजबूती से स्थान बनाया। इंटर की यूपी टॉप टेन सूची में बनारस की तीन छात्राओं ने जगह बनाया तो हाईस्कूल में भी एक छात्र और छात्रा ने पांव सफलता दर्ज की। सफलता प्रतिशत में फिर छात्राएं आगे रहीं। बनारस के बच्चों का इस वर्ष का सफलता प्रतिशत 87. 11 रहा। बोर्ड परीक्षा में कुल पंजीकृत 1,06,090 में 99,941 छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठे। इनमें 87,060 ने अच्छे अंकों से सफलता पाई। हाईस्कूल की सफलता सूची में कुल 45016 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। जबकि परीक्षा में 50,548 विद्यार्थी बैठे थे। इनका सफलता प्रतिशत 89. 06% रहा। इंटर की परीक्षा देने वाले 49393 छात्रा-छात्राओं में 42044 सफल रहे। इनका सफलता प्रतिशत 85. 12% है।

Tue, 25 Apr 2023 08. 40 PM

UP Board Result 2023 Live. UPMSP यूपी बोर्ड रिजल्ट मेरिट में विज्ञान, ओवरआल में कृषि के विद्यार्थी आगे

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा की मेरिट में भले ही विज्ञान वर्ग के मेधावियों का दबदबा हो लेकिन ओवरआल परिणाम के मामले में कृषि के छात्रों ने बाजी मार ली है। कृषि भाग दो [इंटरमीडिएट] में पंजीकृत 12436 परीक्षार्थियों में से 12153 परीक्षा में शामिल हुए और 11079 [91. 16 प्रतिशत] को सफलता मिली। दूसरे नंबर पर वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थी रहे। इंटर वाणिज्य में पंजीकृत 58218 विद्यार्थियों में से 55744 परीक्षा में शामिल हुए और 49407 [88. 63 फीसदी] को सफलता मिली। पिछले साल वाणिज्य वर्ग के सर्वाधिक 95. 86 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को सफलता मिली थी। कृषि भाग दो [इंटरमीडिएट] के 90. 39 प्रतिशत छात्र सफल थे। 

Tue, 25 Apr 2023 07. 59 PM

UP Board Result 2023 Live. यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 . 10वीं में कानपुर नगर और 12वीं में अमरोहा अव्वल

यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल में सर्वाधिक कानपुर के छात्र-छात्राओं को सफलता मिली है तो इंटर में अमरोह के बच्चे सबसे आगे हैं। हाईस्कूल में कुल 89. 78 प्रतिशत परीक्षार्थियों को सफलता मिली है। यूपी बोर्ड की ओर से जारी सभी 75 जिलों के परिणाम में कानपुर नगर के हाईस्कूल के सर्वाधिक 94. 41 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। दूसरे स्थान पर आगरा और तीसरे पर प्रयागराज है।

Tue, 25 Apr 2023 07. 59 PM

UPMSP UP Board Result 2023 Live . यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 की खास बातें

खास बातें
-पहली बार इंटर और हाईस्कूल की टॉप-10 मेधावियों की सूची में कुल 432 छात्र-छात्राओं को मिला स्थान 
-मेरिट में शामिल 432 मेधावियों में से 230 छात्राएं और 202 छात्र 
-इंटर की मेरिट में स्थान बनाने वाले 253 मेधावियों में 252 विज्ञान वर्ग से, कला वर्ग से केवल एक
-हाईस्कूल के 179 मेधावियों में 145 और इंटर के 253 में से 220 वित्त विहीन स्कूलों के विद्यार्थी

2022 की तुलना में हाईस्कूल के परीक्षाफल की खास बातें
-परीक्षार्थियों के पास प्रतिशत में 1. 60 प्रतिशत की वृद्धि
-बालकों के पास प्रतिशत में 1. 39, बालिकाओं में 1. 64% की वृद्धि

2022 की तुलना में इंटरमीडिएट के परीक्षाफल की खास बातें
-संपूर्ण परीक्षार्थियों के पास प्रतिशत में 9. 81 प्रतिशत की कमी
-बालकों के पास प्रतिशत में 11. 87, बालिकाओं में 7. 15% की कमी
-ससम्मान प्रथम श्रेणी में पास परीक्षार्थियों के प्रतिशत में 1. 73 की वृद्धि
-प्रथम श्रेणी में पास परीक्षार्थियों के प्रतिशत में 5. 32 प्रतिशत की कमी

Tue, 25 Apr 2023 07. 58 PM

UP Board Result 2023. यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की मेरिट में छोटे शहरों के बच्चों का दबदबा

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। हाईस्कूल और इंटर की मेरिट में छोटे शहरों और कस्बों के मेधावियों का दबदबा है। पहली बार इंटर और हाईस्कूल की टॉप-10 मेधावियों की सूची में कुल 432 छात्र-छात्राओं को स्थान मिला है, इससे पूर्व कभी मेरिट में इतनी ज्यादा संख्या में विद्यार्थी शामिल नहीं रहे। इनमें अधिकतर छोटे शहरों और कस्बों के विद्यार्थी हैं। ज्यादातर बड़े शहरों का पत्ता साफ है। 

Tue, 25 Apr 2023 07. 15 PM

UP Board 10th 12th Toppers List . यहां देखें यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के टॉपरों की लिस्ट

हाईस्कूल की टॉप फाइव मेधावियों की सूची 

क्रमांक   रैंक    जनपद       नाम                         स्कूल का नाम                      प्रतिशत  प्राप्तांक 
1-       1-    सीतापुर    प्रियांशी सोनी               सीता बाल वीएमआईसी महमूदाबाद     98. 33    590
2-       2-  कानपुर देहात   कुशाग्र पांडेय          आर्य भट्ट वीएम हायर सेकेंड्री मंगलपुर  97. 83   587
3-       2-     अयोध्या       मिसखत नूर            कनोसा कांवेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज         97. 83   587
4-       3-         मथुरा        कृष्णा झा            वीके जीएस इंटर कॉलेज परखम          97. 67   586
5-       3-     पीलीभीत      अर्पित गंगवार      एसवीएम आईसी विसालपुर                 97. 67   586
6-       3-     सुल्तानपुर    श्रेयश्री सिंह          राज मांटेसरी इंटर कॉलेज सेमरी              97. 67   586
7-      4-       अयोध्या    आंशिक दुबे            ओपीएस इंटर मीडिएट कॉलेज निराला नगर फैजाबाद 97. 50  585
8-      4-    अंबेडकरनगर  सक्षम तिवारी              डॉ. एके एस्आईसी अकबरपुर                   97. 50  585
9-      4-      जौनपुर        पीयूष सिंह           सरस्वती इंटर कॉलेज उचगांव                  97. 50  585
10-     4-      वाराणसी         नमन गुप्ता     श्रीमती प्यारी देवी इंटर कॉलेज रामनगर वाराणसी 97. 50  585
11-     4-        सिद्धार्थनगर    शुभ्रा मिश्रा       एसपी आरआईसी बंसी सिद्धार्थनगर   97. 50  585
12-     5-      बरेली          शितिज सक्सेना          जय नारायण सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज    97. 33   584
13-     5-      उन्नाव           आस्था मिश्रा          गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगा नगर शुक्लगंज 97. 33   584
14-     5-   कानपुर नगर      अंशिका दीक्षित         महर्षि डीबी इंटर कॉलेज उमरी कानपुर नगर     97. 33   584
15-     5-    प्रतापगढ़          श्रीयम त्रिपाठी          कृपालु बालिका इंटर कॉलेज कुंडा प्रतापगढ़    97. 33   584
16-     5-    अंबेडकर नगर  श्रेया मिश्रा            चितबा बीआईसी पूरनपुर आंबेडकरनगर        97. 33   584
17-     5-     आजमगढ़   मुस्कान भारती          के बालिका इंटर कॉलेज इकडांगी कोलसा आजमगढ़ 97. 33   584
18-     5-  वाराणसी      अर्चना                शांति शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज आयार वाराणसी  97. 33   584

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट टॉप फाइव मेधावियों की सूची 
क्रमांक       रैंक       जनपद         नाम                स्कूल का नाम               प्रतिशत      प्राप्तांक 
1-           1-        महोबा         शुभ छपरा            सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज  97. 80       489
2-           2-       पीलीभीत         सौरभ गंगवार       एसवीएम इंटर कॉलेज विलासपुर   97. 20        486
3-           2-       इटावा           अनामिक            सीएचएस सिंह इंटर कॉलेज जसवंतनगर 97. 20        486
4-          3-        फतेहपुर       प्रियांशु उपाध्याय      एसवीएम इंटर कॉलेज रघुवंशपुरम       97          485
5-          3-        फतेहपुर       खुशी                   एसएसआईसी मुस्तफापुर हुसैनगंज      97          485
6-          3-        सिद्धार्थनगर     सुप्रिया                 एसपीआरआईसी बंसी सिद्धार्थनगर     97          485
7-          4-        इटावा          शिवा                   सीएचएस सिंह इंटर कॉलेज जसवंतनगर 96. 80   484
8-          4-        कन्नौज        पीयूष तोमर              सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तिरवां  96. 80   484
9-          4-        प्रयागराज       सुभाशना                 बच्चाराम यादव इंटर कॉलेज भुलई का पुरा 96. 80   484
10-         4-        फतेहपुर        विक्रम सिंह             एसबीएमआईसी रघुवंशपुरम फतेहपुर         96. 80   484
11-         4-        फतेहपुर        निखिल तिवारी          एसबीएमआईसी रघुवंशपुरम फतेहपुर        96. 80   484
12-         5-        एटा              शालिवी सिंह             आरएबी इंटर कॉलेज मरेहरा एटा            96. 60  483
13-        5-         मुरादाबाद        आफिया परवीन          एमडीआईसी पट्टी मौधाकंठ मुरादाबाद     96. 60  483
14-       5-          मुरादाबाद       गानिया अख्तर          एमडीआईसी पट्टी मौधाकंठ मुरादाबाद     96. 60  483
15-       5-          शाहजहांपुर    अनिकेत पांडेय           केएसवीएम आईसीएम नगर शाहजहांपुर     96. 60  483
16-      5-           कन्नौज        प्राची सिंह                आएस पब्लिक इंटर कॉलेज गांधीनगर तिरवां  96. 60  483
17-     5-            हमीरपुर        शिवम कुमार             सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज हमीरपुर    96. 60  483
18-       5-             प्रयागराज        अनुज सिंह              एसबीएमआईसी चकदाउदनगर नैनी प्रयागराज 96. 60  483
19-   5-              प्रयागराज       नंदनी                    एमआरडी बीआई आजाद नगर डीपी हंडिया प्रयागराज 96. 60  483
20-   5-              प्रयागराज        फौजिया नाज           बच्चाराम यादव इंटर कॉलेज भुलई का पुरा प्रयागराज  96. 60  483
21-  5-              फतेहपुर            आशु कुमार          श्री एसएस सिंह इंटर कॉलेज बरईपुर                  96. 60  483
22-  5-              फतेहपुर            आकांक्षा             एसएसआईसी मुस्तफापुर हुसैनगंज                   96. 60  483
23-  5-              फतेहपुर            संजनादेवी             एसएसआईसी मुस्तफापुर हुसैनगंज                   96. 60  483    
24- 5-               अयोध्या            शगुन सिंह            बीआर पब्लिक इंटर कॉलेज तहसीनपुर            96. 60  483
25-  5-              बाराबंकी           शिवम पटेल          श्री साई इंटर कॉलेज लखपेराबाग                  96. 60  483
26  5-               अंबेडकरनगर     अंशिका वर्मा          एनएन एसएस इंटर कॉलेज अमियां बबनपुर         96. 60  483
27- 5-                आजमगढ़           एबाद तारिक          एएआईसी मोहम्मदपुर सदर आजमगढ़              96. 60  483
28- 5-                गाजीपुर             ज्योति यादव          पं. एमएम इंटर कॉलेज शिकारी गाजीपुर           96. 60  483
29- -5                सिद्धार्थनगर          मरियम खातून        एसपीआरआईसी बंसी सिद्धार्थनगर                 96. 60  483
30-        5-                 सिद्धार्थनगर         सौम्या        एसपीआरआईसी बंसी सिद्धार्थनगर                 96. 60  483
 

Tue, 25 Apr 2023 06. 15 PM

UPMSP UP Board Result 2023. यूपी बोर्ड के टॉपरों को सम्मानित करेगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शक्षिा परिषद में उत्तीर्ण वद्यिार्थियों को बधाई देते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके उज्जवल भवष्यि की कामना की है। साथ ही मेरिट में शीर्ष दस मेधावियों को सम्मानित करने का भी ऐलान किया है। योगी ने मंगलवार को कहा कि मेरिट में आने वाले वद्यिार्थियों ने अपने कठिन परश्रिम और मेधा से इन परीक्षाओं के टॉपर के रूप में अपना नाम दर्ज किया है। हाईस्कूल तथा इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में राज्य स्तर पर शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वाले वद्यिार्थियों को राज्य स्तर पर तथा जिला स्तर पर शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वाले वद्यिार्थियों को जिला स्तर पर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

Tue, 25 Apr 2023 06. 14 PM

UPMSP UP Board 10th Result 2023. शीर्ष 10 की सूची 179 विद्यार्थियों ने जगह बनाई

यूपी बोर्ड 10वीं की मेरिट के मुताबिक 97. 33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सात विद्यार्थियों ने पांचवें पायदान पर जगह बनाई। इनमें बरेली के क्षितिज सक्सेना, उन्नाव की आस्था मिश्रा, कानपुर नगर की अंशिका दीक्षित, प्रतापगढ़ की श्रीयम त्रिपाठी, अंबेडकर नगर की श्रेया मिश्रा, आजमगढ़ की मुस्कान भारती और वाराणसी की अर्चना शामिल हैं। निदेशक [माध्यमिक शिक्षा] डॉ. महेंद्र देव ने बताया कि शीर्ष 10 की सूची 179 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है।

Tue, 25 Apr 2023 06. 14 PM

UPMSP UP Board Result 2023. यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में सीतापुर की प्रियांशी रही अव्वल

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद [यूपी बोर्ड] की हाईस्कूल की परीक्षा में सीतापुर जिले की प्रियांशी सोनी 98. 33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष पायदान पर रही, जबकि कानपुर देहात के कुशाग्र पांडेय और अयोध्या की मिश्कत नूर दोनों ही 97. 83 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे पायदान पर रहे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद [यूपी बोर्ड] की हाईस्कूल की परीक्षा में सीतापुर जिले की प्रियांशी सोनी 98. 33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष पायदान पर रही, जबकि कानपुर देहात के कुशाग्र पांडेय और अयोध्या की मिश्कत नूर दोनों ही 97. 83 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे पायदान पर रहे।

Tue, 25 Apr 2023 06. 13 PM

UPMSP UP Board Result 2023. यूपी बोर्ड परीक्षा में बालिकाओं ने फिर मारी बाजी

एशिया की सबसे बड़ी परीक्षा कराने वाली संस्था माध्यमिक शक्षिा परिषद [यूपी बोर्ड] की 2023 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मंगलवार को घोषित परीक्षाफल में लड़कों की तुलना में लड़कियों ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। माध्यमिक शक्षिा परिषद [उत्तर प्रदेश] के निदेशक महेन्द्र नाथ देव ने संवाददाताओं को बताया कि हाईस्कूल में सम्पूर्ण परीक्षार्थियों में बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत बालकों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 6. 7 फीसदी अधिक है। बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93. 34 है जबकि बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86. 64 है। हाईस्कूल के सम्पूर्ण परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 89. 78 प्रतिशत रहा जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा के सम्पूर्ण परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 75. 52 फीसदी है। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा में  कुल 31 लाख 16 हजार 454 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए जिसमें  संस्थागत 3106157 और 1़0297 व्यक्तिगत थे। उन्होंने बताया कि 28 लाख 63 हजार 621 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जिसमें 2854879 संस्थागत और 8742 व्यक्तिगत थे। इंटरमीडिएट में 27 लाख 68 हजार 180 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 2585718 और 182462 व्यक्तिगत थे। उन्होंने बताया कि कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों में 25,71,002 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जिसमें 24,11,402 संस्थागत और 1,59,600 व्यक्तिगत थे।

Tue, 25 Apr 2023 04. 59 PM

UP Board 10th Topper . यूपी बोर्ड 10वीं के मथुरा के टॉपर, मथुरा में कौन है पहले स्थान पर

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में मथुरा शहर के टॉपर.  
1- कृष्णा झा 586/600 97. 67- बी के जी एस इंट कोल परखम, मथुरा
2-  साकिब खान 569/600 94. 83 - जवाहर विद्यालय इंटर कॉलेज, मथुरा
3- देवकी 565/600 94. 17 - श्री राधा माधव इंटर कॉलेज सतोहा, मथुरा
4- महक चौधरी 565/600 94. 17- पीटी हरिशंकर द्विवेदी इंटर कॉलेज पुराना बस स्टैंड बलदेव,  मथुरा
5- तुषार राठौर 563/600 93. 83- श्री राधा गोपाल जी एचएसएस राया, मथुरा

Tue, 25 Apr 2023 04. 59 PM

UP Board 10th Topper . यूपी बोर्ड 10वीं के बुलंदशहर के टॉपर, बुलंदशहर में कौन है पहले स्थान पर

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में बुलंदशहर शहर के टॉपर.  
ज्ञानेश मीना 580/600 96. 67 - टीएच ए पी एच एस जिरौली ए पुर बुलंदशहर
पुष्कर गोयल 580/600 96. 67  -  वी एस वी एम इंटर कॉलेज डीएम कॉलोनी रोड बुलंदशहर
चुनमुन 574/600 95. 67 - बाबूराम एस डी गर्ल्स इंटर कॉलेज काकोरे बुलंदशहर
विशाखा वार्ष्णेय 570/600 95. 00  -  T D B S V M इंटर कॉलेज दिबाई बुलंदशहर
बिट्टू सैनी 568/600 94. 67  - जी डी हाई हाई स्कूल भाईपुर दोराहा बुलंदशहर

Tue, 25 Apr 2023 04. 57 PM

UP Board 10th Topper . यूपी बोर्ड 10वीं के गाजियाबाद के टॉपर, गाजियाबाद में कौन है पहले स्थान पर

गाजियाबाद के टॉपर
आराध्या अग्रवाल 568/600 94. 67- डॉ के एन मोदी एससी एंड कॉम कॉल मोदीनगर गाजियाबाद
ऋषभ मिश्रा 568/600 94. 67-  बीआरएस कॉन्वेंट एसआर सेकेंडरी स्कूल इंदिरापुरी लोनी गाजियाबाद
ज्योति मिश्रा 567/600 94. 50-  कैलाशवती इंटर कॉलेज अर्थला गाजियाबाद
पिंकी 565/600 94. 17 -  सेंट फ्रांसिस हाई स्कूल भीकनपुर गाजियाबाद
रश्मी 564/600 94. 00 - महर्षि दयानंद विद्यापीठ इंटर कॉलेज

Tue, 25 Apr 2023 04. 57 PM

UP Board 10th Topper . यूपी बोर्ड 10वीं के फिरोजाबाद के टॉपर, फिरोजाबाद में कौन है पहले स्थान पर

फिरोजाबाद के टॉपर
1- नवीन कुमार 575/600 95. 83- एस आर के इंटर कॉलेज कोटला रोड फिरोजाबाद
2- एनाम 569/600 94. 83 - फारूक ई आजम हाई स्कूल फिरोजाबाद
3- कृष्णा अग्रवाल 565/600 94. 17 -पाली इंटर कॉलेज शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद
4- राष्ट्र दीप सिंह 562/600 93. 67- एस एम एस एच एस जसराना फिरोजाबाद
5- विनीत यादव 562/600 93. 67-पुराणन एस वी एम इंटर कॉल शिकोहाबाद फिरोजाबाद
 

Tue, 25 Apr 2023 04. 56 PM

UP Board 10th Topper . यूपी बोर्ड 10वीं के आगरा के टॉपर, आगरा में कौन है पहले स्थान पर

1-नितिन 580/600 96. 67 -एस डी एल बी एस एम एस वी जी इंटर कॉलेज बीसी फतेहाबाद, आगरा
2 -पूनम वर्मा 580/600 96. 67- श्री देवलाल एचएस स्कूल डांडनियापुर फतेहाबा,द आगरा
3-कनिष्क धाकड़ 579/600 96. 50 - ज्ञान इंटर कॉलेज जहरपुरी देहतोरा रोड, आगरा
4- हर्षित सिंह 577/600 96. 17  - एस ए डी जी महाराज इंटर कॉलेज डौकी, आगरा
5-प्रशांत कुमार 575/600 95. 83 -संत शाह आश्रम जी बी आई सी शमसाबाद, आगरा
 

Tue, 25 Apr 2023 04. 19 PM

UP Board 10th Topper , UP Board 12th Topper - यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के लखनऊ के टॉपर

लखनऊ में यूपी बोर्ड हाईस्कूल में मो शहान अंसारी और 12वीं में शबानों बानो इंटर के टॉपर बने।  शबानों बानो ने 96. 4 प्रतशित और मो. शहान ने 96. 80 प्रतिशत अंक हासिल किए।

Tue, 25 Apr 2023 04. 10 PM

UP Board Topper . महोबा के चरखारी निवासी इंटरमीडिएट टॉपर शुभ छपरा ने शेयर किया सक्सेस मंत्र

शुभ छपरा ने कहा, 'असफलताओं से कभी हताश न हों। छात्र अपने परिश्रम पर भरोसा रखें। मैं सामान्यतया चार-पांच घंटे और परीक्षा से दो महीने पहले से सात-आठ घंटे रोज पढ़ाई करता था। मैंने पुस्तकों, शिक्षकों के मार्गदर्शन के अलावा यू टृयूब से भी पढ़ाई में मदद ली। मेरा सपना सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करना है। शुभ चपरा ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 97. 8 प्रतिशत नंबर हासिल किए हैं। वह सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कालेज चरखारी के छात्र हैं। उनके पिता सुरेंन्द्र चपरा पेंट कारोबारी हैं। पिता ग्रेजुएट हैं। मां सुधा गृहिणी हैं और भाजपा महिला मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष के पद पर काम करती हैं। शुभ के दो भाई सुलभ और शिवम परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक हैं।'

Tue, 25 Apr 2023 03. 44 PM

UP Board 10th, 12th Result 2023. पिछले साल से अच्छा रहा यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, 12वीं का रिजल्ट गिरा

पिछले वर्ष के परिणामों की तुलना में कक्षा 10वीं के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 88. 18 फीसदी से बढ़कर 89. 78 प्रतिशत हो गया है, जबकि कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत इस वर्ष 85. 33 प्रतिशत से 75. 52 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।

Tue, 25 Apr 2023 03. 18 PM

UP Board 12th Result 2023. यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपर

शुभ छपरा 97. 80 फीसदी
सौरभ गंगवार, अनामिका - 97. 20  फीसदी
प्रियांशु उपाध्याय- , खुशी , सुप्रिया  - 97 फीसदी

Tue, 25 Apr 2023 03. 12 PM

UPMSP UP Board 12th Topper 2023 . यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपरों की लिस्ट

यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपरों में टॉप 10 में 253 स्टूडेंट्स शामिल हैं। टॉप 5 में 30 स्टूडेंट्स हैं। यहां देखें यूपी बोर्ड इंटर के टॉपरों की लिस्ट- 
रैंक-1 , शुभ छपरा, 97. 80 फीसदी मार्क्स, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चरखारी, महौबा
रैंक-2 , सौरभ गंगवार, 97. 20 फीसदी मार्क्स, एसवीएम आईसी बिलासपुर, पीलीभीत
रैंक 2- अनामिका, 97. 20 फीसदी मार्क्स, चौधरी एस सिंह आईसी जसवंत नगर इटावा।
रैंक 3- प्रियांशु उपाध्याय, 97 फीसदी मार्क्स, एसबीएम आईसी रघुवंशपुरम, फतेहपुर
रैंक 3- खुशी, 97 फीसदी मार्क्स, एसएसआईसी मुस्तफापुर, हुसेनगंज, फतेहपुर
रैंक 3- सुप्रिया, 97 फीसदी मार्क्स,  एसपी आर आईसी बंसी सिद्धार्थनगर नगर
रैंक 4- शिवा, 96. 80 फीसदी मार्क्स, चौधरी एस सिंह आईसी जसवंत नगर इटावा।
रैंक 4- पीयूष तोमर, 96. 80 फीसदी मार्क्स, सरस्वती विद्या मंदिर आईसी तिरवा, कन्नौज
रैंक 4- सुभाषना, 96. 80 फीसदी मार्क्स, बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज, प्रयागराज
रैंक 4- विक्रम सिंह, 96. 80 फीसदी मार्क्स, एसबीएम इंटर कॉलेज, रघुवंशपुरम, फतेहपुर
रैंक 4- निखिल तिवारी, 96. 80 फीसदी मार्क्स, एसबीएम इंटर कॉलेज, रघुवंशपुरम, फतेहपुर

Tue, 25 Apr 2023 02. 53 PM

UP Board Result 2022. यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में बीसलपुर के अर्पित तीसरे स्थान पर

यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर बीसलपुर के छात्र अर्पित गंगवार ने यूपी में तीसरा स्थान हासिल किया है। अर्पित ने कुल छह सौ पूर्णांक में से 586 अंक अर्जित कर नाम कमाया।

Tue, 25 Apr 2023 02. 50 PM

UP Board 10th Result 2023. टॉप 5 में 11 लड़कियां, 7 लड़के

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजों में 11 लड़कियों और सात लड़कों ने टॉप 10 में जगह बनाई है। प्रियांशी सोनी ने 98. 33 फीसदी अंकों के साथ परीक्षा में टॉप किया है। कुशाग्र पांडे और मिशकत नूर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। दोनों ने 97. 83 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

Tue, 25 Apr 2023 02. 43 PM

UP Board Result 2022 Live. यूपी बोर्ड रिजल्ट आने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी दी शुभकामनाएं

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने 10वीं, 12वीं की परीक्षा में सफल होने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा-  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों व गुरुजनों को हृदय से बधाई. आप सभी 'नए उत्तर प्रदेश' के स्वर्णिम भविष्य के आधार स्तंभ हैं। माँ सरस्वती की कृपा से आप सभी का भविष्य उज्ज्वल हो, यही कामना है।

Tue, 25 Apr 2023 02. 39 PM

UP Board 10th Result , UP Board 10th Topper . यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट के टॉप 10 स्टूडेंट्स में 179 स्टूडेंट्स शामिल

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित। यहां देखें टॉपरों की लिस्ट
रैंक 1- प्रिंयाशी सोनी - 98. 33 - सीतापुर
रैंक 2- कुशाग्र पांडेय - 97. 83 - कानपुर देहात
रैंक 2- मिसख्त नूर - 97. 83 - अयोध्या
रैंक 3- कृष्णा झा - 97. 67 - मथुरा
रैंक 3- अर्पित गंगवार - 97. 67 - पीलीभीति
रैंक 4- श्रेयशी सिंह - 97. 67 - सुलतानपुर
रैंक 4- आंशिक दुबे- 97. 50 - अयोध्या
रैंक 4- सक्षम तिवारी - 97. 50 - अंबेडकर नगर
रैंक 4- पीयूष सिंह - 97. 50 - जौनपुर
रैंक 4- नमन गुप्ता - 97. 50 - वाराणसी
रैंक- 4- शुभरा मिश्रा - 97. 50 मार्क्स , सिद्धार्थ नगर
रैंक - 5- क्षितिज सक्सेना - 97. 33 मार्क्स, बरेली
रैंक - 5- आस्था मिश्रा, 97. 33 मार्क्स, उन्नाव
रैंक - 5- अंशिका दीक्षित, 97. 33 मार्क्स, कानपुर नगर
रैंक - 5- श्रीयम त्रिपाठी, 97. 33 मार्क्स, प्रतापगढ़
रैंक - 5- श्रेया मिश्रा, 97. 33 मार्क्स, अंबेडकर नगर
रैंक - 5- मुस्कान भारती, 97. 33 मार्क्स, आजमगढ़
रैंक - 5- अर्चना, 97. 33 मार्क्स, वाराणसी

Tue, 25 Apr 2023 02. 31 PM

UP Board 12th Topper 2023. किसने किया यूपी बोर्ड 12वीं में टॉप

महोबा स्थिति सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चरखारी के छात्र शुभ छाबरा ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इंटरमीडिएट की परीक्षा में 97. 80 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Tue, 25 Apr 2023 02. 22 PM

UP Board Result 2023. यूपी बोर्ड 10वीं में बरेली के क्षितिज का प्रदेश में पांचवा स्थान

यूपी बोर्ड का परीक्षाफल जारी हो गया है। हाई स्कूल में जय नारायण इंटर कॉलेज के छात्र क्षितिज सक्सेना ने 97. 33 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। क्षितिज के कुल 584 अंक आए हैं। वो अपने नाना के साथ रहकर पढ़ाई करते हैं।

Tue, 25 Apr 2023 02. 05 PM

UPMSP UP Board 10th Result Declared . यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट का पास प्रतिशत

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 89. 84 स्टूडेंट्स पास हुए। लड़कों का रिजल्ट 86. 64 फीसदी और लड़कियों का रिजल्ट 93. 34 फीसदी रहा।

Tue, 25 Apr 2023 02. 04 PM

UP Board 12th Result 2023. ये हैं यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट का पास प्रतिशत

यूपी बोर्ड 12वीं का पास प्रतिशत 75. 52 प्रतिशत रहा है। इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत. 83 फीसदी और 69. 34 फीसदी लड़के सफल हुए हैं।

Tue, 25 Apr 2023 01. 56 PM

UP Board Result 2023 Live. जानें कैसा रहा यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। यूपी बोर्ड हाई स्कूल में 89. 76 प्रतिशत पास हुए। इंटर में 75. 52 प्रतिशत पास हुए। इंटर में 69. 34 छात्र 89 छात्रा पास हुए । जिसमे  हाई स्कूल 86. 64 प्रतिशत  छात्र और 93. 34 प्रतिशत छात्राओं ने मारी बाज़ी। हाई स्कूल में प्रथम स्थान सीतापुर की प्रयांशी सोनी 600/590 प्राप्त कर पर रही। उच्च माध्यमिक में प्रथम स्थान महोबा की शुभ छपरा ने 500/489 अंक   प्राप्त कर रही।

Tue, 25 Apr 2023 01. 52 PM

UP Board Result 2023 Topper . यूपी बोर्ड रिजल्ट में इन्होंने किया टॉप

यूपी बोर्ड 10वीं में 600 में से 590 अंक हासिल कर सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने टॉप किया। कानपुर के  कुशाग्र पांडे सेकेंड टॉपर रहे। यूपी बोर्ड इंटर में महोबा के शुभ छपरा ने 500 में से 489 अंक हासिल कर टॉप किया। 

Tue, 25 Apr 2023 01. 47 PM

UPMSP UP Board Result 2023. यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

यूपी बोर्ड जारी हो गया है। यूपी बोर्ड सचिव ने कहा, - यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के परीक्षार्थियों को उनके शानदार प्रदर्शन पर हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।अपेक्षानुरूप प्रदर्शन न कर पाने वाले परीक्षार्थियों को भी शुभाशीर्वाद कि इस वर्ष के परीक्षा परिणाम आप के लिए शुभ हो और भविष्य में आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करे

Tue, 25 Apr 2023 01. 38 PM

यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी

यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 12वीं का 75. 52 फीसदी रिजल्ट रहा। 83 फीसदी लड़िकयां और 69 फीसदी लड़के हुए पास।

Tue, 25 Apr 2023 01. 31 PM

UP Board Result 2023 kaise dekhe. यूपी बोर्ड परिणाम 2023 चेक करने के लिए वेबसाइटों की सूची

यूपी बोर्ड कक्षा 10 व 12 परिणाम 2023 के लिए
upresults. nic. in
results. upmsp. edu. in

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 10वीं 12वीं यहां भी देखें
livehindustan. com

Tue, 25 Apr 2023 01. 22 PM

UPMSP UP Board Result 2022. बस कुछ ही देर में जारी होने वाला है यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट

यूपी बोर्ड  10वीं का परिणाम दोपहर डेढ़ बजे घोषित किया जाएगा। परिणाम घोषित होने में कुछ ही देर है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रोल नंबर लेकर हमारी वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। यही आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा। लाइव हिन्दुस्तान पर रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। डेढ़ बजे से लिंक दिखने लगेगा।
 

Tue, 25 Apr 2023 01. 16 PM

UPMSP UP Board Result 2023 . यूपी बोर्ड रिजल्ट ऐसा हुआ तैयार

यह भी जानना जरूरी है कि यूपी बोर्ड रिजल्ट कैसे तैयार हुआ। यूपी बोर्ड ने टीचरों को मूल्यांकन के दौरान उत्तर नहीं बल्कि स्टेप्स पर अंक देने के आदेश दिए थे। विद्यार्थी का उत्तर गलत हो लेकिन उत्तर देने का तरीका सही हो तो उसे अंक देने के कहा गया था। टीचरों से कहा गया था कि वह बेवजह किसी के अंक न काटें। 
 

Tue, 25 Apr 2023 01. 12 PM

UP Board 10th Result 2023 Live. जेल के कई कैदियों को भी यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार

यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार 170 बंदी भी शामिल थे। परीक्षा के लिए विभिन्न जिलों में केंद्र बनाया गया था। हाईस्कूल में 79 व इंटर में 91 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पिछली बार हाईस्कूल में 116 व इंटर में 116 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इन्हें भी बेसब्री से यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार है।

Tue, 25 Apr 2023 01. 10 PM

UP Board 10th Result 2023 Live. यूपी बोर्ड 10वीं में पहली ओएमआर शीट पर हुई परीक्षा

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अन्तर्गत पहली बार 2023 में यूपी बोर्ड हाईस्कूल में 20 अंकों की बहुविकल्पीय प्रश्नों की परीक्षा ओएमआर शीट पर कराई गई। ओएमआर शीट के नंबर लगकर इस बार यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होगा।

Tue, 25 Apr 2023 01. 08 PM

UPMSP UP Board Result 2023 Live. यूपी बोर्ड रिजल्ट होगा फुलप्रूफ, पहली बार दी गई थी सिलाई वाली आंसरशीट

यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं की शुचिता एवं सुरक्षा के दृष्टिगत 2023 में पहली बार सिलाई वाली उत्तरपुस्तिकाओं से परीक्षा कराई गई थी। प्रदेश के सभी जिलों में सिलाईयुक्त उत्तर पुस्तिकाओं की व्यवस्था की गई। इस वर्ष कॉपियों पर क्यूआर कोड एवं बोर्ड का लोगों भी छपवाया गया था। सभी उत्तरपुस्तिकाएं पहले से क्रमांकित एवं चार रंगों में छपवाई गईं।

Tue, 25 Apr 2023 01. 06 PM

UPMSP UP Board Result 2023 Live . यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए की गई थी एसटीएफ की तैनाती

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में नकल रोकने के लिए एसटीएफ और एलआईयू की टीमें भी लगाई गई थीं। सभी 75 जिलों के साथ ही राज्य स्तर पर लखनऊ में सभी तकनीकी सुविधाओं से युक्त कंट्रोल रूम और मॉनीटरिंग सेंटर बनाए गए थे जिनके माध्यम से 8753 केंद्रों की वेब-कास्टिंग के जरिए लाइव मॉनीटरिंग कराने की व्यवस्था की गई थी

Tue, 25 Apr 2023 01. 02 PM

UPMSP UP Board Result 2023. लाइव हिन्दुस्तान पर पाएंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट लेटेस्ट अपडेट

UPMSP UP Board Result 2023. रिजल्ट के अलावा www. livehindustan. com पर हाईस्कूल व इंटर का पास प्रतिशत, लड़के व लड़कियों का पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम व उनका इंटरव्यू, जिलेवार रिजल्ट समेत तमाम जानकारियां उपलब्ध रहेंगी। यहीं नहीं रिजल्ट के बाद इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट एग्जाम से जुड़ी जानकारी भी आपको यहां मिलेगी।

Tue, 25 Apr 2023 12. 58 PM

UPMSP Result 2023 Live. यूपी बोर्ड रिजल्ट के बाद सप्लीमेंट्री परीक्षा का भी मिलेगा मौका

UP Board Result 2022. एक या दो विषय में फेल छात्रों को यूपी बोर्ड में पास होने का एक और मौका देगा। जो छात्र मुख्य परीक्षा के एक या दो विषय में उत्तीर्ण नहीं होते हैं वे कंपार्टमेंटल या पूरक परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकते हैं। पास होने के लिए प्रत्येक विषय में 33 नंबर की आवश्यकता होती है।

Tue, 25 Apr 2023 12. 52 PM

UPMSP UP Board Result 2023 Live. रिजल्ट upmsp. edu. in , upresults. nic. in व results. upmsp. edu. in पर जारी होगा

UPMSP UP Board Result 2023. यूपी बोर्ड की ओेर से रिजल्ट की तिथि और समय का ऐलान  किए जाने के बाद रिजल्ट का इंतजार कर रहे करीब 58 लाख छात्रों की दुविधा दूर हो गई है। चंद मिनटों में इनका इंतजार खत्म हो जाएगा। upresults. nic. in से ये विद्यार्थी अपना मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

Tue, 25 Apr 2023 12. 45 PM

UP Board Result 2023. क्या ईमेल आईडी पर आएगा रिजल्ट

UP Board Result 2023. अभी तक जो विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी पर रिजल्ट आने की तैयारियां चल रही थी, शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इस बारे में खुलकर कुछ नहीं बोला है।

Tue, 25 Apr 2023 12. 43 PM

UP Board Result 2023 Live. upresults. nic. in और upmsp. edu. in पर आएगा रिजल्ट

UP Board Result 2023 Live. यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट डेढ़ बजे जारी होगा। परीक्षाफल को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp. edu. in पर एनआईसी की वेबसाइट upresults. nic. in पर देखा जा सकता है।

Tue, 25 Apr 2023 12. 33 PM

UPMSP UP Board Result 2023 Live . यूपी बोर्ड परीक्षा में पहले दिन 4 लाख छात्रों ने छोड़ी परीक्षा, 11 नकलची भी पकड़े गए

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं पूरी सख्ती के साथ हुईं। पहले दिन चार लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। पहले दिन पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी व प्रारंभिक में पंजीकृत 31,08,584 परीक्षार्थियों में से 2,17,702 व इंटर सैन्य विज्ञान में 5640 में से 487 कुल 2,18,189 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटर हिंदी व सामान्य हिंदी में पंजीकृत 25,80,544 छात्र-छात्राओं में से 1,83,865 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इस प्रकार पहले दिन कुल 4,02,054 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

Tue, 25 Apr 2023 12. 20 PM

UP Board Result 2023 Live. सीबीएसई से पहले जारी हो रहा यूपी बोर्ड रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट इस बार सीबीएसई रिजल्ट से पहले जारी हो रहा है। इसके अलावा राजस्थान बोर्ड, एमपी बोर्ड, आईसीएससी, आईएससी, हरियाणा बोर्ड, पंजाब बोर्ड समेत ज्यादा बोर्डों ने 10वीं 12वीं में कोई रिजल्ट जारी नहीं किया है। यूपी बोर्ड से पहले बिहार बोर्ड और कर्नाटक 12वीं का रिजल्ट जारी हुआ है।

Tue, 25 Apr 2023 12. 15 PM

UP Board 10th 12th Result 2023 Live. इससे पहले 5 अप्रैल को परिणाम घोषित होने की फैली थी अफवाह

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम पांच अप्रैल को घोषित होने की अफवाह वायरल हो रही थी। शरारतीतत्वों ने यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल के हस्ताक्षर से एक विज्ञप्ति वायरल की जिसमें पांच अप्रैल को दो बजे हाईस्कूल और चार बजे इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित होने की बात कही गई। हालांकि इसकी जानकारी होने के तत्काल बाद सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने विज्ञप्ति जारी कर फर्जी सूचना वायरल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही।

Tue, 25 Apr 2023 12. 07 PM

UP Board Result 2023 Live. तेजी से करवाया यूपी बोर्ड रिजल्ट का काम

यूपी बोर्ड सचिव ने परिणाम जल्द जारी करने के लिए लगातार समीक्षा बैठकें कीं।  प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, बरेली और गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालयों के अपर सचिवों से गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा की। प्रदेशभर के 258 केंद्रों पर हाईस्कूल की लगभग 1. 86 करोड़ तथा इंटरमीडिएट की 1. 33 करोड़ कुल 3. 19 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 31 मार्च को पूरा हो गया। जबकि इस काम के खत्म होने के डेडलाइन एक अप्रैल थी।

Tue, 25 Apr 2023 11. 51 AM

UP Board Result 2023 Live. यूपी बोर्ड आज रचेगा इतिहास, 10वीं 12वीं रिजल्ट बोर्ड के इतिहास में सबसे पहले

यूपी बोर्ड आज 10वीं 12वीं रिजल्ट अप्रैल में जारी कर एक बार फिर इतिहास रचेगा। इसके बीते सालों के रिकॉर्ड तोड़ेगा। आज तक कभी यूपी बोर्ड ने इतनी जल्दी हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट जारी नहीं किया है। पिछले 12 सालों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम सबसे जल्द 2019 में 27 अप्रैल को घोषित किया गया था।

Tue, 25 Apr 2023 11. 38 AM

UP Board Result 2023 Live . करीब 27 लाख स्टूडेंट्स ने पहली बार दी थी यूपी बोर्ड परीक्षा

यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में शामिल हुए छात्रों ने पहली बार बोर्ड परीक्षा दी थी। क्योंकि कोरोना के चलते 2021 में हाईस्कूल के 27. 69 लाख छात्र छात्राओं को बिना बोर्ड परीक्षा कराए प्रमोट कर दिया गया था। इन स्टूडेंट्स ने 2023 में 12वीं क्लास में आकर पहली बार बोर्ड परीक्षा का सामना किया।

Tue, 25 Apr 2023 11. 25 AM

UP Board Result kaise dekhe. यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं कक्षा में पास होने के लिए जरूरी पासिंग मार्क्स

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च 2023 तक आयोजित की गई। जबकि, 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक हुई। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। 

Tue, 25 Apr 2023 11. 11 AM

UPMSP UP Board Result 2023 Live . यूपी बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज में रिजल्ट जारी करने की तैयारी शुरू

यूपी बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज में 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी करने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस का मंच सजाया जा रहा है। जल्द ही मीडियाकर्मी भी यहां जुटने शुरू हो जाएंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा के अलावा, टॉपरों के नाम, पास प्रतिशत, जिलों का प्रदर्शन, ग्रामीण व शहरी छात्रों का प्रदर्शन, लड़के और लड़कियों का प्रदर्शन भी बताया जाएगा।

Tue, 25 Apr 2023 10. 59 AM

UPMSP UP Board Result 2023 Live. बरेली में यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे 98678 विद्यार्थी

बरेली में 98678 छात्र छात्राओं ने 2022-23 की यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। 16 फरवरी से 4 मार्च तक केंद्रीय कारागार सहित 130 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई गई। परीक्षा के बाद बरेली के चार केंद्रों पर मूल्यांकन कराया गया। परीक्षा के बाद छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई गईं। 10वीं में कुल 52814 स्टूडेंट्स हैं जिसमें लड़के 30086 हैं और लड़कियां 22731 हैं। 12वीं में कुल 45864 विद्यार्थी हैं जिसमें लड़के 27194 और लड़कियां 18670 हैं।

Tue, 25 Apr 2023 10. 44 AM

UP Board Result 2023. लाइव हिन्दुस्तान पर ऐसे चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023

यूपी बोर्ड रिजल्ट लाइव हिंदुस्तान वेबसाइट पर चेक करने का तरीका।
स्टेप 1. रिजल्ट आते ही वेबसाइट livehindustan. com पर जाएं।
स्टेप 2. होम पेज पर 'बोर्ड रिजल्ट' पर क्लिक करें।
स्टेप 3.  अब यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें। 10वीं वाले हाईस्कूल के लिंक पर और 12वीं वाले इंटर रिजल्‍ट लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4. अपना रोल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें।
स्टेप 6. छात्र यहां से अपनी ई-मार्कशीट डाउनलोड करके प्रिंटआउट भी ले सकेंगे।

Tue, 25 Apr 2023 10. 31 AM

UP Board 12th Result 2023 live . कैसा रहा था पिछले साल का यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट

पिछले साल यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परिणाम में 95. 40 फीसदी मार्क्स के साथ फतेहपुर की दिव्यांशी ने टॉप [ UP Board 2023 Topper ] किया। यूपी बोर्ड 12वीं के एग्जाम में दूसरे स्थान पर दो स्टूडेंट्स आए थे। इसमें बाराबंकी के योगेश प्रताप सिंह और प्रयागराज की अंशिका यादव शामिल थे। दोनों ही स्टूडेंट्स को 95 फीसदी नंबर हासिल हुए थे। वहीं, यूपी बोर्ड 12वीं एग्जाम में तीसरा स्थान हासिल करने वाले पांच स्टूडेंट्स रहे थे।

Tue, 25 Apr 2023 10. 10 AM

UP Board 10th Result 2023 . यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में सेकेंड और थर्ड टॉपर

पिछले साल यूपी बोर्ड 10वीं में दूसरे स्थान पर दो छात्राए रही थीं जिसमें मुदाराबाद की संस्कृति ठाकुर और कानपुर की किरन कुशवाहा शामिल थीं दोनों को 97. 50 फीसदी नंबर मिले थे। तीसरे स्थान पर कन्नौज के अनिकेत शर्मा आए थे जिन्हें 97. 33 फीसदी नंबर मिले थे। 

Tue, 25 Apr 2023 09. 56 AM

UP Board 10th Result 2023 . यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में पिछली बार किसने किया था टॉप

UP Board 10th Result 2023. पिछले साल यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में कानपुर के रहने वाले प्रिंस पटेल ने 97. 67 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया था। देखने होगा कि इस बार टॉप कौन करता है। टॉपर को यूपी सरकारी की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।

Tue, 25 Apr 2023 09. 42 AM

upmsp result 2023 live . कानपुर में स्कूलों में यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर विशेष तैयारी

यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर कानपुर में स्कूलों ने विशेष तैयारी की है। मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र ने रिजल्ट के समय मनोवैज्ञानिक सलाह देने की तैयारी की है। अभिभावक व छात्र यहां सवाल पूछ सकते हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम प्रयागराज से अपरान्ह 01 30 बजे घोषित किया जाएगा।

Tue, 25 Apr 2023 09. 29 AM

UP Board Result 2023 live . UPMSP यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 से पहले आया शिक्षा मंत्री का मैसेज

यूपी की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही छात्रों को सलाह भी दी है। उन्होंने कहा, 'आज यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हुई दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का परीक्षाफल आ रहा है। परीक्षा में शामिल हुये सभी परीक्षार्थियों को अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं. जिन छात्रों का रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक ना हो तब भी उन्हें परेशान नहीं होना है, ज़िंदगी में हर अनुभव की कीमत है, भविष्य में और बेहतर करने के तमाम मौके मिलेंगे। तनावरहित और धैर्य से भरपूर जीवन ही आपके भविष्य को उज्जवल बनायेगा
एक बार फिर सभी होनहार बच्चों को ढ़ेर सारा प्यार. '

Tue, 25 Apr 2023 09. 20 AM

UPMSP UP Board Result 2023 LIVE. जिला स्तर के टॉपरों को भी मिलेंगे इनाम

यूपी बोर्ड की जिला स्तरीय मेरिट में स्थान पाने वाले 20 बच्चों को 21-21 हजार रुपये मिलेंगे। पिछले साल छात्रों को 4. 73 करोड़ रुपये के पुरस्कार दिए गए थे। लखनऊ के मेधावी छात्रों को सबसे ज्यादा 29 लाख का बजट दिया गया था। 

Tue, 25 Apr 2023 09. 15 AM

UP Board Result 2023 LIVE. यूपी बोर्ड टॉपरों को मिलेंगे इनाम

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में टॉप रैंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को ढेरों इनाम मिलेंगे। कैश प्राइज के अलावा अन्‍य इनाम भी दिए जाएंगे। रैंक वन लाने वाले को 1 लाख रुपये कैश प्राइज मिलता है। लैपटॉप,  फ्री बुक,  गोल्ड मेडल, सर्टिफिकेट मिलता है। रैंक 1 से नीचे लेकिन मेरिट लिस्ट में शामिल स्टूडेंट्स को भी बड़े अवॉर्ड मिलते हैं।

Tue, 25 Apr 2023 09. 07 AM

up board result 2023 live . कानपुर में करीब 7 फीसदी ने छोड़ दी थी यूपी बोर्ड परीक्षा

कानपुर में आज करीब 100819 परीक्षार्थियों को अपने यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म हो जाएगा। करीब सात फीसदी ने परीक्षा नहीं दी।
इंटरमीडिएट
छात्र 25849
छात्राएं 23429
कुल 49278

हाईस्कूल
छात्र 26917
छात्राएं 24624
कुल 51541

Tue, 25 Apr 2023 08. 49 AM

up board result 2023 kaise dekhe . यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 कैसे देखें

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 का परिणाम आज बोर्ड मुख्यालय, प्रयागराज में घोषित होगा। नतीजे यूपी बोर्ड वेबसाइट www. upmsp. edu. in व www. upresults. nic. in के अलावा लाइव हिंदुस्तान वेबसाइट से भी चेक किए जा सकेंगे।
स्टेप 1. यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  upresults. nic. in पर जाएं।
स्टेप 2. 10वीं के स्टूडेंट्स होमपेज पर UP Board High School Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।12वीं के स्टूडेंट्स up board intermediate result 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. यहां अपना रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें।
स्टेप 4. स्क्रीन पर यूपी बोर्ड रिजल्ट खुल जाएगा।
स्टेप 5. इसे चेक और डाउनलोड करें।

Tue, 25 Apr 2023 08. 26 AM

upresults. nic. in 2023 , upmsp result 2023 . लाखों छात्रों ने छोड़ी यूपी बोर्ड परीक्षा

इस साल यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए 58,85,745 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। उनमें से 4,31,571 स्टूडेंट्स ने परीक्षा नहीं दी। इनमें 2,08,953 कक्षा 10 के छात्र थे और 2,22,618 कक्षा 12 के छात्र थे। यूपी बोर्ड के नतीजे ऑनलाइन चेक करने के लिए छात्रों को अपने बोर्ड परीक्षा के रोल नंबर का इस्तेमाल करना होगा।

Tue, 25 Apr 2023 08. 11 AM

UPMSP UP Board Result 2023 Live. लखनऊ के 97,258 छात्रों का यूपी बोर्ड रिजल्ट आज

लखनऊ के 97 हजार बच्चों का यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार आज खत्म होगा। लखनऊ में 126 परीक्षा केन्द्रों पर 97258 बच्चों ने दी परीक्षा थी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले के करीब 756 स्कूलों से 103848 छात्र-छात्राओं बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरा था। बोर्ड परीक्षा में अलग-अलग कारणों से 6590 विद्यार्थी शामिल नहीं हुए। हाईस्कूल में पंजीकृत 54907 में से 51628 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 3279 ने किन्हीं कारणों से परीक्षा नहीं दी। इसी तरह इंटरमीडिएट में 48941 बच्चे पंजीकृत थे। इसमें 45630 ने परीक्षा दी। जबकि 3311 ने परीक्षा छोड़ दी।

Tue, 25 Apr 2023 07. 55 AM

UPMSP UP Board Result 2023 Live. तनाव है तो यहां से ले सकते हैं सलाह

यूपी बोर्ड की मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र में हेल्पलाइन पूरे समय के लिए खुली रहेगी। परीक्षार्थी यहां संपर्क कर सकते हैं। यह केंद्र जीआईसी परिसर में स्थित है। यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों का परिणाम आज दोपहर डेढ़ बजे जारी होगा। 

Tue, 25 Apr 2023 07. 45 AM

UP Board Result 2023 Live. 11 लाख से अधिक परीक्षार्थियों का यूपी बोर्ड रिजल्ट मेरठ से होगा जारी

मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय से 11 लाख 29 हजार 838 परीक्षार्थियों का यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी किया जाएगा। जिसमें हाईस्कूल में पांच लाख 98 हजार 167 और इंटरमीडिएट में पांच लाख 31 हजार 671 परीक्षार्थियों का परिणाम शामिल होगा। मेरठ जनपद में 85 हजार 765 परीक्षार्थियों का परिणाम जारी होगा।

Tue, 25 Apr 2023 07. 16 AM

UPMSP Result 2023 Live. यूपी बोर्ड रिजल्ट की घड़ी नजदीक आई, छात्रों की धड़कनें हुईं तेज

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करेगा। बोर्ड सचिव दिव्यकान्त शुक्ल ने इसकी घोषणा कर दी है। यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp. edu. in व upresults. nic. in पर जाकर रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। लाइव हिंदुस्तान वेबसाइट से भी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

Tue, 25 Apr 2023 06. 57 AM

UP Board 10th, 12th Result 2023 Live. जौनपुर के 1. 48 लाख बच्चों को यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार

यूपी बोर्ड रिजल्ट कुछ घंटों बाद घोषित हो जाएगा। परीक्षा में एक लाख 78 हजार 261 परीक्षार्थी नामांकित थे। जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा 253 केंद्रों पर 16 फरवरी से शुरू होकर चार मार्च को समाप्त हुई। इसके बाद 18 मार्च से एक अप्रैल तक मूल्यांकन का कार्य चला। परीक्षा के दौरान हाईस्कूल में तीन व इंटर में चार अनुचित साधन का प्रयोग करते पाए गए थे। हाईस्कूल में 90 हजार 340 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 84 हजार 721 परीक्षार्थी शामिल हुए। 5 हजार 619 अनुपस्थित पाए गए। इंटरमीडिएट में 87 हजार 921 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। लेकिन 82 हजार 483 परीक्षार्थी शामिल हुए। 5 हजार 438 अनुपस्थित पाए गए।

Tue, 25 Apr 2023 06. 32 AM

UP Board 10th 12th Result 2023 Live. यूपी बोर्ड रिजल्ट से असंतुष्ट स्टूडेंट्स स्क्रूटनी के लिए करेंगे आवेदन

यूपी बोर्ड परिणाम में आए मार्क्स से असंतुष्ट विद्यार्थियों से स्क्रूटनी के लिए आवेदन मांगे जाते हैं। इनकी उत्तरपुस्तिकाओं की जांच विशेषज्ञों से ही कराई जाती है। यूपी बोर्ड के वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय के उप सचिव ने 21 अप्रैल को जिला विद्यालय निरीक्षक वाराणसी को हाईस्कूल के लिए हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, गृह विज्ञान, उर्दू, कम्प्यूटर व चित्रकला के विशेषज्ञों की सूची भेजी है।

Tue, 25 Apr 2023 06. 30 AM

UPMSP UP Board Result 2023 Live. स्क्रूटनी के लिए परीक्षकों का पैनल बना रहा बोर्ड

यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले ही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने [ UPMSP Result 2023 ] ने कॉपियों की स्क्रूटिनी के लिए बंदोबस्त करना शुरू कर दिया है। यूपी बोर्ड के प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, बरेली और गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालयों ने स्क्रूटनी के लिए विषय विशेषज्ञों का पैनल बनाना शुरू कर दिया है।

Tue, 25 Apr 2023 06. 10 AM

up board result 2023 live. यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार थी काफी सख्ती

इस बार यूपी बोर्ड ने परीक्षा में खासी सख्ती की थी जिसका असर यह रहा कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पंजीकृत कुल 58,85,745 परीक्षार्थियों में से 4,31,571 ने परीक्षा छोड़ दी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल में 31,16,487 और यूपी बोर्ड इंटर में 27,69,258 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे।

Tue, 25 Apr 2023 05. 34 AM

UP Board Result 2023 Live. UPMSP यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 की घोषणा में कुछ घंटे बाकी

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 की घोषणा में चंद घंटे बाकी रह गए हैं। यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट का ऐलान माध्यमिक शिक्षा निदेशक और यूपी बोर्ड के पदेन सभापति डॉ. महेन्द्र देव और यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत की ओर से किया जाएगा। प्रयागराज स्थित यूपी बोर्ड [ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ] मुख्यालय से नतीजे जारी किए जाएंगे।

Tue, 25 Apr 2023 12. 07 AM

UPMSP UP Board Result 2023 Live . इंतजार की घड़ियां खत्म, आज आएगा यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023

जिसका बेसब्री से इंतजार था अब वह घड़ी आ गई है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम आज मंगलवार को जारी होगा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 58 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत थे। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम दोपहर डेढ़ बजे जारी किया जाएगा। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी निर्देश में कहा कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का एक साथ 1. 30 बजे परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। 

Mon, 24 Apr 2023 10. 58 PM

UP Board Result 2023 Live . कल खत्म होगा 58 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार

इस साल, 58,85,745 उम्मीदवारों ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिसमें 31,16,487 कक्षा 10 के छात्र और 27,69,258 कक्षा 12 के छात्र शामिल थे। मूल्यांकन प्रक्रिया 31 मार्च 2023 को समाप्त हो गई थी। इसके बाद रिजल्ट के मार्क्स कंपाइलेशन, मेरिट, टॉपर लिस्ट, मार्क्स अपलोडिंग का काम किया गया।

Mon, 24 Apr 2023 09. 54 PM

UP Board Result 2023 Live. यूपी बोर्ड ने मीडिया से मांगा था शपथ पत्र

यूपी बोर्ड सचिव दिव्य कांत शुक्ला ने परीक्षा परिणाम जारी करने के लिए मीडिया से शपथ पत्र मांगा था। यह प्रक्रिया आमतौर पर परिणाम घोषित होने के पहले प्रारंभ की जाती है। यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले यह प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों में अपने परिणाम को लेकर खासा उत्साह है। कल यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के 58 लाख विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो जाएगा। 

Mon, 24 Apr 2023 09. 14 PM

UP Board Result 2023 . यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 मुख्य बातें

परीक्षा का नाम- यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2023
बोर्ड का नाम - उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद [UPMSP]
रिजल्ट का नाम-  यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023
यूपी बोर्ड 2023 रिजल्ट वेबसाइट-  upresults. nic. in 2023 ,
Upmsp. edu. in , results. upmsp. edu. in
यूपी बोर्ड 2023 परिणाम चेक करने के लिए जरूरी - रोल नंबर व स्कूल कोड
यूपी बोर्ड रिजल्ट की तारीख और समय-  25 अप्रैल, दोपहर 1. 30 बजे

Mon, 24 Apr 2023 08. 26 PM

UP Board Results 2023 Live . UPMSP यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए क्या डिटेल्स होंगी जरूरी

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परिणाम रोल नंबर के जरिए आधिकारिक वेबसाइट पर देखे जा सकेंगे। छात्र अपने बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र तैयार रखें। रिजल्ट पेज पर रोल नंबर डालकर सब्मिट के बटन पर क्लिक करना होगा।

यूपी बोर्ड 2023 में कितने छात्र पास हुए?

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 [UP Board 12th Result 2023] . गत वर्ष कितने छात्र उत्तीर्ण हुए हैं? पिछले साल यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा 2023 [UP Board 12th exams 2023] में 12वीं कक्षा के कुल 1,99,249 छात्र पास हुए थे। कुल पास प्रतिशत 85. 33% रहा।

यूपी बोर्ड में कितने परसेंट बच्चे पास होंगे 2023?

UP Board Result 2023. यूपी बोर्ड दसवीं में 89. 78% स्टूडेंट्स पास हुए हैं । एजुकेशन डेस्क। UP Board Result 2023. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद [UPMSP] ने बीते दिन, 25 अप्रैल, 2023 को यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित किए हैं।

यूपी बोर्ड 2023 कक्षा 12 के उत्तीर्ण अंक क्या है?

यूपी बोर्ड कक्षा 12 के छात्रों को कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 2023 उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है।

यूपी बोर्ड का रोल नंबर कितने अंक का होता है?

इस बार परीक्षा में सबसे बड़ा बदलाव यह होगा कि परीक्षा में शामिल हो रहे सभी स्टूडेंट्स को 8 अंकों का रोल नंबर दिया गया है, लेकिन परीक्षा हॉल में मिलने वाली आंसरशीट में रोल नंबर भरने के लिए 7 ही बॉक्स [खाने] होंगे। ऐसे में 8 अंकों के रोल नंबर को कैसे भरना है यह जानना जरूरी है।

Chủ Đề